Breaking News

काशीपुर में कांग्रेस का मेरा बूथ मेरा गौरव प्रशिक्षण शिविर आयोजित

@शब्द दूत ब्यूरो (26 नवंबर 2021)

काशीपुर। प्रदेश भर में कांग्रेस के मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज यहाँ काशीपुर में भी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मानपुर रोड स्थित उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रेक्षागृह में  अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मास्टर ट्रेनर राजीव शाहू व अरुण सर्राफा द्वारा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया।

मास्टर ट्रेनर शाहू ने कांग्रेस की विकास परक सोच की व्याख्या करते हुए कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, समाजवाद एवं महिला सशक्तिकरण की हमेशा से ही पक्षधर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ लेबल तक कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाकर जीत दर्ज कराने का आवाहन भी उनके द्वारा किया गया।

मेरा बूथ मेरा गौरव प्रशिक्षण शिविर की प्रदेश संयोजिका इंदुमान ने देश के विकास में कांग्रेस पार्टी के योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और देशहित में कांग्रेस पार्टी की नीति-रीति से आमजन को बेहद बारीकी से अवगत कराने का आहवान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किया। शिविर में मौजूद कांग्रेस जनों को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रशिक्षण शिविर 2021 का प्रमाण-पत्र भी दिया गया।

शिविर में सहभागिता निभाने वालों में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, अरुण चौहान, मनोज जोशी एडवोकेट, आशीष अरोरा बॉबी, मुक्ता सिंह, किसान कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष शशांक सिंह, विमल गुड़िया, चेतन अरोरा, उपकार सिंह, अब्दुल सलीम एडवोकेट, माजिद अली, इन्दर सिंह एडवोकेट, अलका पाल, गौतम मेहरोत्रा, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, त्रिलोक अधिकारी, सुहेल खान, ब्रह्मा पाल, चन्द्र भूषण डोभाल, विकल्प गुड़िया, शफीक अहमद अंसारी, रोशनी बेगम, ब्रज शर्मा, टीका सिंह सैनी, महेंद्र लोहिया, राजेश शर्मा, जतिन नरूला, डॉ. रमेश कश्यप, नौशाद हुसैन पार्षद, फिरोज हुसैन पार्षद, शाह आलम पार्षद, मीनू गुप्ता, मंसूर अली मंसूरी, मंसूर अली मेफेयर, मनोज पंत, सचिन नाडिग एडवोकेट, अनीस अंसारी, जफर मुन्ना, प्रीत बम, रवि ढींगरा, नितिन कौशिक, महेंद्र बेदी, इल्यास माहिगीर, मंसूर अली, राशिद फारुखी आदि के साथ ही महानगर कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग, कांग्रेस सेवादल, विधि कांग्रेस इत्यादि समस्त प्रकोष्ठों के स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-