Breaking News

ब्रेकिंग :एफआरआई में 11 अफसर कोरोना संक्रमित, देहरादून के कुछ इलाके कंटेंनमेन्ट क्षेत्र घोषित

@शब्द दूत ब्यूरो (26 नवंबर, 2021)

देहरादून के फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) में 11 आईएफएस अधिकारियों के कोविड पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम देहरादून ने संबंधित इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इस मामले में गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है।

जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि जनपद के इंदिरा गांधी नेशनल एकेडमी ओल्ड हॉस्टल एफआरआई, तिब्बतन कालोनी, सहस्त्रधारा रोड, कुल्हाल में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति चिह्नित हुए हैं। जिसके चलते इन क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को उपरोक्त इलाकों में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और प्रभावी सर्विलांस के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को सैंपलिंग और नियमित मॉनिटरिंग के आदेश भी दिए। जबकि जिला पूर्ति अधिकारी को कंटेनमेंट जोन घोषित इलाकों में आवश्यक वस्तुओं, खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से भी मास्क का उपयोग करने, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी के नियम का अनुपालन करने की अपील की है।

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-