Breaking News

काशीपुर : दुकान में लगी आग में लाखों की नकदी व मशीनें जलकर हुई खाक, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (25 नवंबर 2021)

काशीपुर। जसपुर खुर्द कुंडेश्वरी रोड स्थित एक रेडियम की दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने बमुश्किल डेढ़ घंटे तक आग बुझाने में कामयाबी पाई लेकिन तब तक दुकान में रखी मशीनों व नकदी में आग लग चुकी थी। इस आग में तीन लाख की नगदी भी जलकर खाक हो गई। खास बात यह रही कि स्थानीय लोगों व दुकानदार ने फायर ब्रिगेड पर देर से पहुंचने का आरोप लगाया हालांकि दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि कि सूचना मिलते ही विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची थी। 

राकेश कुमार व रमेश कुमार नामक दो भाइयों की की कुंडेश्वरी रोड पर आरके स्टीकर एंड कार डेकोरेशन के नाम से प्रतिष्ठान है। आज सुबह जब प्रतिदिन की भांति  राकेश जब दुकान खोल रहा था तो उसे  दुकान के पीछे से धुआं दिखाई दिया। जिसके बाद उसने दुकान खोली दुकान में आग की लपटे उठती देखी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख आस पास के दुकानदार व राहगीरों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इसी बीच किसी ने दमकल विभाग को सूचना दे दी।

सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन आग इतनी विकराल थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद आईजीएल, सिद्धेश्वरी पेपर मिल समेत पांच दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार रमेश ने बताया कि किसी को देने के लिए दुकान में तीन लाख की नगदी रखी हुई थी। जो आग में जल गई। वहीं आग से दुकान में रखी दो लेजर कटिंग मशीन, प्रिंटर, दो कंप्यूटर समेत बड़े वाहनों की सजावटी सामग्री सब मिलकर करीब 80 लाख का सामान जलकर राख हो गया। ।

मौके पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने पीड़ित दुकानदार को साांत्वना दी साथ ही प्रशासन के अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने पर आक्रोश जताया। 

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-