दुनिया में अजीबोगरीब लोग होते हैं। उनके काम और फैसले भी अपने आप में यूनिक होते हैं और पूरी दुनिया उनकी ओर आकर्षित होती है।
@शब्द दूत ब्यूरो (24 नवंबर 2021)
ब्राजील की रहने वाली क्रिस ने तीन महीने पहले यानि सितंबर में खुद से विवाह किया लेकिन अब 90 दिनों बाद क्रिस ने इस शादी को तोड़ने का फैसला कर लिया है। मतलब अब वह खुद को तलाक देने जा रही है।
क्रिस के मुताबिक अब उसकी जिन्दगी कोई आया है, जिससे उसे प्यार होने लगा है। उसने कहा कि जब मैं किसी और खास से मिली तो मुझे दोबारा प्यार पर विश्वास होने लगा। लिहाजा, अब मैं खुद से तलाक लेने जा रही है और नई शुरुआत के बारे में सोच रही हूं।
बता दें कि जब उनकी खुद से शादी की खबर आई थी तो उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी । कुछ ने इसकी तारीफ की तो कुछ मजाक उड़ाया था। कुछ लोगों ने काफी भद्दे-भद्दे कमेंट्स भी किए थे। हालांकि, क्रिस ने साफ कहा था कि उन्हें इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनका फैसला बदलने वाला नहीं है। उन्हें कई पुरुषों की तरफ से प्रस्ताव प्राप्त हुए जो उनसे शादी करने के इच्छुक थे, इनमें से एक अरब शेख भी था। मॉडल ने कहा था कि शेख ने उन्हें प्रस्ताव दिया था कि वह खुद को तलाक दें और उनसे शादी कर लें। यही नहीं शेख ने मॉडल को तीन करोड़ रुपए से अधिक का दहेज देने की पेशकश भी की थी।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal







