Breaking News

काशीपुर के विकास की कहानी का सच :तीन साल पहले सड़क का निर्माण शुरू हुआ आज तक नहीं बनी, परेशान कालोनीवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

@शब्द दूत ब्यूरो (23 नवंबर 2021)

काशीपुर। दुर्गा कॉलोनी में सड़क निर्माण व विद्युत समस्या को लेकर दो दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे कॉलोनी वासियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।

आज वार्ड नंबर दो के पार्षद दीप चंद्र जोशी के नेतृत्व में दुर्गा कॉलोनी के लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान एक ज्ञापन संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा को सौंपकर कहा कि दुर्गा कॉलोनी में करीब तीन साल पहले सड़क निर्माण के लिए मिट्टी और बजरी डाली गई थी। जो संस्थान रामनगर रोड पर फ्लाईओवर का काम कर रही थी। वही इस सड़क का निर्माण भी कर रही थी। लेकिन फ्लाईओवर का निर्माण काम करने वाली कार्यदायी संस्था किसी कारणवश ब्लैक लिस्टेड हो गई। इससे सड़क का काम भी रुक गया। अब स्थित यह है कि वाहनों के गुजरने पर बजरी उछल कर लोगों को चोटिल कर रही है। इतना ही नहीं करीब 25 सालों से कॉलोनी में लॉ-वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। जिसका आज तक कोई निस्तारण नहीं किया गया है।

संयुक्त मजिस्ट्रेट वर्मा ने इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में महेश सैनी, प्रदीप जोशी, मनोज जोशी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, राकेश परोड़िया, धर्मेंद्र सिंह, गणेश चंद्र सुयाल, रामअवतार गौला, राजेंद्र, शशि जोशी आदि शामिल थे।

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-