Breaking News

इस्तेमाल बारूद से धमाके की उम्मीद न करें, मैं तो मिलना चाहता हूं” उनसे “पर वह कटे कटे से रहते हैं : हरक सिंह रावत

त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरीश रावत की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। हालांकि ये एक अचानक हुई मुलाकात थी। लेकिन, इस मुलाकात के भी सियासी अर्थ ढूंढे जा रहे हैं।

@शब्द दूत ब्यूरो (23 नवंबर, 2021)

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत की मुलाकात पर कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, हरक सिंह रावत ने दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की भेंट पर तंज किया कि इस्तेमाल बारूद से धमाके की उम्मीद नहीं की जा सकती। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड छोटा सा प्रदेश है और राज्य हित में सभी को आपस में मिलते-जुलते रहना चाहिए।

दो पूर्व मुख्यमंत्रियों त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरीश रावत की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। तस्वीर के बहाने दोनों दिग्गजों की मुलाकात के सियासी निहितार्थ भी निकाले गए। हरक सिंह रावत इन दोनों दिग्गजों के निशाने पर रहे हैं।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में हरक कह रहे हैं कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन फिर वह खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा कि मिलना-जुलना सामान्य बात है। फिर वह बोले, बारूद अगर प्रयोग कर दिया जाए और उसे दोबारा भरेंगे तो मैं समझता हूं कि आप धमाका होने की उम्मीद नहीं करेंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। फर्क इससे पड़ता है कि जनता क्या चाहती है।

हरक ने आगे कहा, मैं चाहता हूं त्रिवेंद्र भाई से मिलूं पर वह कटे-कटे रहते हैं। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि अच्छा है सबको मिलते-जुलते रहना चाहिए। मैं तो कोटद्वार में सुरेंद्र भाई (पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी) से मिलना चाहता हूं, लेकिन वह मुझे मिलते ही नहीं। मैं तो हरीश भाई से भी मिलने को तैयार हूं। चाहता हूं कि त्रिवेंद्र भाई से भी मिलूं, लेकिन वह कटे-कटे रहते हैं।

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-