Breaking News

बड़ी खबर :ऊधम सिंह नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 10 लाख की चरस समेत पी आर डी जवान गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (22 नवंबर 2021)

उधमसिंहनगर के केलाखेड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बेरिया रोड में अम्बे ईट भट्टे के पास भुल्लर शाह मियां जारत के सामने से एक व्यक्ति को दो किलो चरस समेत धर दबोचा।

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त का नाम शमशाद पुत्र राज खाँ निवासी वार्ड नं0 04 चिकित्सालय वार्ड थाना केलाखेड़ा जिला उधमसिंहनगर है। पुलिस के अनुसार उसके पास सफेद रंग के थैले के अन्दर 02 प्लास्टिक की पन्नियों में कुल 02 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। पुलिस ने मोटरसाईकिल बजाज प्लैटिना रंग काला रजिस्ट्रेशन नम्बर यू०के० 06 बी०बी० 5897 के गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह वर्ष 2008 से पी०आर०डी० जवान है। वर्तमान में पिछले 01 माह से नौकरी में नहीं गया है। वह यह चरस जनपद पिथौरागढ के थल मुनस्यारी आदि स्थानों के गावों से सस्ते में लाकर यहां केलाखेड़ा में आसपास के कस्बों में उच्चे दामों में बेचता है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना केलाखेड़ा में एफ0आई0आर0 176 / 2021 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वैभव सैनी, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक बाजपुर,  थानाध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी,  उ0नि0 नरेन्द्र सिंह अधिकारी, मनोहर चंद, तथा कांस्टेबल रविन्द्र कुमार इरशाद व देवराज शामिल थे। 

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-