@शब्द दूत ब्यूरो (22 नवंबर 2021)
काशीपुर । आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली ने कहा है कि नगर निगम मेयर को जनता के साथ किये गये अन्याय का जबाब देना होगा।
दीपक बाली ने नगर की जनता की पीड़ा को बयान करते हुए कहा तो दो दो लॉकडाउन की मार झेल चुकी जनता व्यापारियों को राहत के तौर पर हाउस टैक्स की पेनाल्टी माफ की जा सकती थी। इस बारे में उन्होंने स्वयं नगर निगम के आयुक्त को पत्र देकर शहर की जनता के हित को देखते हुए यह अनुरोध किया था।
आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली ने कहा कि मेयर और उनका चुना हुआ नगर निगम बोर्ड को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। यदि होता तो गरीब जनता व कारोबार ठप्प होने से परेशान व्यापारी भाइयों के प्रति गंभीर होते तो जनता और व्यापारी इस पेनल्टी से बच सकते थे क्योंकि समय रहते मेयर साहिबा अपने बोर्ड की बैठक बुलाकर टैक्स जमा करने की 31 अक्टूबर की अंतिम तारीख को प्रस्ताव पास कराकर आगे बढवा सकती थी मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया ।
अब पेनल्टी माफ करने का अधिकार नगर निगम आयुक्त के पास नहीं है और यह शक्ति केवल प्रदेश सरकार के पास है ।ऐसे में मेयर साहिबा चाहे तो अभी भी काशीपुर की गरीब जनता इस पेनल्टी से बच सकती है क्योंकि प्रदेश में उन्हीं की पार्टी की सरकार है । उन्हें चाहिए कि वह तत्काल देहरादून जाएं और अपनी प्रदेश सरकार से काशीपुर की जनता पर पड़ी पेनल्टी की मार को खत्म कराने का आदेश लेकर आए। श्री बाली ने कहा है कि हर चुने हुए जनप्रतिनिधि का नैतिक धर्म बनता है कि वह अपनी जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करें मगर लगता है मेयर साहिबा ने अपना धर्म नहीं निभाया। निभाया होता तो आज काशीपुर की जनता पेनल्टी न भर रही होती।
ऐसे में काशीपुर की जनता को समझ जाना चाहिए कि उसने जिसे अपना मेयर चुना था वे अपनी ही सरकार के होते हुए भी जनता की मदद नही कर रही है। आखिर क्यों? वे जनता के प्रति थोड़ी सी भी जागरूक होती तो इस मामले में शासन के पास जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती क्योंकि अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का अधिकार तो उनके और उनके बोर्ड के पास ही था लेकिन उन्होंने उसका निर्वाह नहीं किया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal







