Breaking News

उत्तराखंड में मिशन 2022 के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू, जीत है सुनिश्चित :इंदुमान

@शब्द दूत ब्यूरो (20 नवंबर 2021)

प्रशिक्षण कमेटी उत्तराखंड कांग्रेस की संयोजक श्रीमती इंदु मान इन दिनों राज्य भर में विधानसभा स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन में व्यस्त हैं। उनका कहना है कि आगामी चुनावों में जीत का एक ही मंत्र है कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उन्हें जनता से संपर्क बढ़ाकर कांग्रेस की नीतियों का अधिक से अधिक प्रचार करने के लिए प्रेरित करना। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर 2022 में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए वह जुट गई हैं। 

उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 मिशन के प्रथम चरण में 25 विधानसभाओं में बूथ अभिकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। बीते रोज 17नवंबर से दूसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है जो कि 10 दिन तक लगातार 45 विधानसभाओं में पूरा किया जाएगा।

श्रीमती इंदु मान ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता उत्साहित है और कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहा है।
इसी क्रम में नैनीताल लोकसभा के भीमताल व नैनीताल में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्य व पूर्व विधायक संजीव आर्य के नेतृत्व में तथा अल्मोड़ा लोकसभा के सोमेश्वर में सांसद प्रदीप टम्टा व अल्मोड़ा विधानसभा में पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें कि राजस्थान से आए पर्यवेक्षक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यशाला में आए बूथ अभिकर्ताओं ने तन्मयता से कार्यशाला में भागीदारी की। नैनीताल लोकसभा के कालाढूंगी विधानसभा में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी के जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और वंदे मातरम गीत के प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने तन्मयता से शिक्षण ग्रहण कर विश्वास दिलाया कि आने वाले विधानसभा चुनाव को जिताने के लिए व नाकाम भारतीय जनता पार्टी को सत्ता जिसके कार्यकाल में बेरोजगारी एवं मंहगाई का बोलबाला रहा उसे उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस चुके हैं।

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-