Breaking News

दुस्साहस :एसएचओ और एस आई ने भरी अदालत में जज को बुरी तरह पीटा और तान दी पिस्टल

जज पर यह हमला एसएचओ गोपाल प्रसाद और एसआई अभिमन्यु कुमार ने बीच बहस के दौरान किया। इन दोनों ने जज पर अचानक हमला कर दिया और उनपर पिस्तौल तान दी।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (19 नवंबर, 2021)

बिहार के मधुबनी जिले में व्यवहार न्यायालय में उस वक्त हंगामा मच गया जब दो पुलिसकर्मियों ने जज अविनाश कुमार को बुरी तरह पीट दिया और फिर उनपर पिस्टल तान दी।

मामला मधुबनी के झंझारपुर का है जहां दो पुलिसकर्मियों पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश कुमार पर हमला करने और उन्हें गंदी और भद्दी गाली देने का आरोप लगा है। दोनों आरोपियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने के मामले में जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश कुमार पर यह हमला एसएचओ गोपाल प्रसाद और ऐसे अभिमन्यु कुमार ने बीच बहस के दौरान किया। रिपोर्ट के मुताबिक गोपाल प्रसाद और अभिमन्यु कुमार ने जज पर अचानक हमला कर दिया और उनसे मारपीट करने लगे। इसके बाद एक आरोपी ने जज पर पिस्टल तान दी।

हालांकि इस हमले के बाद भी जज अविनाश कुमार सुरक्षित हैं, लेकिन खुद पर हुए हमले को लेकर काफी भयभीत हैं। अब इस मामले में पटना हाई कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है और 29 नवंबर को इस मामले की सुनवाई होगी।

इल घटना को लेकर अब पटना हाई कोर्ट ने बिहार सरकार के प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक पटना, गृह विभाग और मधुबनी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से जवाब मांगा है। बता दें कि जज पर हमले के दौरान बीच बचाव करने आए कई वकील भी घायल हो गए. उन्हें मामूली चोट आई है।

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-