Breaking News

विजय शंखनाद रैली की भीड़ से उत्साहित कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल बोले, 2022 में कांग्रेस की सरकार निश्चित, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (12 नवंबर 2021)

काशीपुर । हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली में काशीपुर से महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल विजय शंखनाद रैली में उमड़ी भीड से खासे उत्साहित नजर आये। हजारों लोगों की भीड़ के बीच पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्य्मंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह रावत ने कहा कि राज्य की जनता भाजपा के शासन से तंग आ चुकी है।

काशीपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने रैली के दौरान कहा कि कि जिस तरह से भाजपा शासन में गुंडागर्दी, मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। उससे यह साफ हो गया है कि अबकी बार 2022 में प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

विजय शंखनाद रैली में प्रदेश कांग्रेस सचिव मुशर्रफ हुसैन,विमल गुड़िया ब्लाक अध्यक्ष उपकार सिंह, रवि ढींगरा, प्रीत बम, सचिन नाडिग, सूर्य प्रताप सिंह, पार्षद शाह आलम, नितिन कौशिक, अकरम बेग सुभाष पाल, सरित चतुर्वेदी, राशिद फारूकी समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-