Breaking News

पूर्व सीएम हरीश रावत का एलान, सत्ता में आने पर ढाई से तीन साल में गैरसैंण शिफ्ट कर देंगे राजधानी

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि गैरसैंण के नाम पर भाजपा प्रदेश की जनता के साथ छलावा कर रही है।

@शब्द दूत ब्यूरो (09 नवंबर, 2021)

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि वर्ष 2022 में सत्ता में आने पर ढाई से तीन वर्ष में गैरसैंण में अवस्थापना विकास और ढांचागत सुविधाएं जुटाने के बाद राजधानी वहां शिफ्ट कर देंगे। गैरसैंण में विधानसभा भवन का निर्माण म्यूजियम बनाने के लिए नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि 29 नवंबर को सत्र के पहले दिन कांग्रेस गैरसैंण में भव्य रैली निकालकर सरकार को चेेताने का काम करेगी।

कांग्रेस मुख्यालय में हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गैरसैंण के मुद्दे पर भाजपा को कठघरे में खड़ा किया। इस अवसर पर पूर्व सीएम रावत ने कहा कि गैरसैंण के नाम पर भाजपा प्रदेश की जनता के साथ छलावा कर रही है।

हरीश रावत ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी होने के बावजूद वहां शीतकाल में सत्र आयोजित करना सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करता है। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा गैरसैंण के मुद्दे पर कांग्रेस का स्टैंड स्पष्ट है। पार्टी की नीयत पर किसी को भी शंका नहीं होनी चाहिए।

गोदियाल ने कहा कि नौ माह पूर्व भाजपा के ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने सत्र के दौरान गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की थी, लेकिन तब से अब तक सीएम से लेकर सीएस तक और मंडलायुक्त से लेकर आयुक्त तक को तो छोड़ो एक अदना कर्मचारी भी गैरसैंण नहीं गया। ऐसे में सरकार की घोषणा पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-