पौड़ी ।सतपुली के नजदीक हुये एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत की खबर आ रही है। यहां एक यात्री बस 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं। 
पौड़ी जिले के रीठाखाल के पास एक बस के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण तथा सतपुली व लैंसडान थाना क्षेत्र की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गये। घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है। बारिश की वजह से बरसात के चलते राहत व बचाव कार्य में बाधा आ रही है।
घायलों को इलाज के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल लाया जा रहा है। डीएम पौड़ी, एसएसपी भी दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। 
Check Also
काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास
🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal