Breaking News

उत्तराखंड: मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर कांग्रेस ने हमला बोला, बताया राजनीतिक मार्केटिंग

उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं ने समवेत स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा मार्केटिंग बताया है। इन नेताओं का कहना है कि ये सिर्फ राजनीतिक यात्रा है, उन्हें उत्तराखंड में अब कुछ हासिल नहीं होने वाला है।

@शब्द दूत ब्यूरो (05 नवंबर, 2021)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ यात्रा को कांग्रेस ने राजीनीतिक मार्केटिंग करार दिया है, जिसके जवाब में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पांच नवंबर को ही प्रदेश के हर जिले में स्थित 12 शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। जानकारी के मुताबिक इस दौरान जलाभिषेक में केदारनाथ से लाए गए जल और गंगाजल का प्रयोग किया जाएगा। पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही भाजपा को सन्मति दे भगवान भजन गाया जाएगा।

इधर, पूर्व सीएम और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री केदारनाथ पधारें, बार-बार पधारें, यह उनकी श्रद्धा का विषय है। मगर केदारनाथ जी के नाम पर राजनीति की मार्केटिंग का उत्तर तो देना ही पड़ेगा। उन्होंने अपने कार्यकाल में अधूरे कामों के लिए भगवान से क्षमा याचना भी की है।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि आज की सत्ता ने राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास तो किया मगर उन विकास कार्यों को अंजाम नहीं दिया, जो केदारपुरी की सुरक्षा और सुगमता के लिए आवश्यक हैं।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की केदारनाथ यात्रा सिर्फ राजनीतिक यात्रा है। उन्होंने कहा कि वह पांच नवंबर को केदारनाथ आ रहे हैं। 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के दौरान तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने आपदा से निपटने के लिए आठ हजार करोड़ का राहत पैकेज स्वीकृत किया था। उसमें से लगभग चार हजार करोड़ रुपये अवमुक्त भी हुए थे। परंतु जो शेष राशि थी, उसे भाजपा की केंद्र सरकार ने आज तक अवमुक्त नहीं किया है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि नैनीताल आपदा के बाद गृहमंत्री के दो बार उत्तराखंड आने के बाद भी अब तक कोई राहत पैकेज जारी नहीं किया। प्रधानमंत्री की केदारनाथ यात्रा सिर्फ राजनीतिक यात्रा है, उन्हें उत्तराखंड में अब कुछ हासिल नहीं होने वाला है।

 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-