Breaking News

ब्रेकिंग :पीएम मोदी पहुंचे केदारनाथ धाम, देखिए शब्द दूत पर प्रधानमंत्री का दौरा लाइव

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (5 नवंबर 2021)

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज पांचवी बार केदारनाथ पहुंचे हैं। पीएम सुबह 6.48 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचे। जहाँ मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, पूर्व मुख्य्मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्य सचिव एसएस संधू, मेयर सुनील उनियाल गामा, मंत्री सुबोध उनियाल समेत कई विधायक और संगठन के पदाधिकारी उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे।

यहां पीएम मोदी आदि गुरु शंकराचार्य की 12 फीट लंबी और 35 टन वजन वाली प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही 400 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

बता दें कि साल 2013 में आई आपदा के बाद प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में पुनः निर्माण कार्यों को करने की इच्छा जताई थी पर तब अनुमति नहीं मिली थी। वहीं पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने लगातार केदारनाथ के दौरे किए हैं और करोड़ों रुपए खर्च करके नई केदारपुरी बनाने का संकल्प लिया था, जिस पर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। नई केदारपुरी के निर्माण का काम लगभग 90 फीसदी तक पूरा हो चुका है। वहीं छह नवंबर यानी कल भगवान केदारनाथ के कपाट भी बंद होने हैं। 

 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-