Breaking News

अगले साल उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव नहीं लडूंगा: अखिलेश यादव

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (02 नवंबर, 2021)

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा है कि वे अगले वर्ष की शुरुआत में उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में नहीं लड़ेंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी और राष्‍ट्रीय लोकदल  (रालोद)का चुनाव के लिए गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया गया है। अखिलेश ने कहा, ‘रालोद के साथ हमारा गठबंधन फाइनल है और सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाना है।’

गौरतलब है कि अखिलेश ने अभी तक कोई विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है। वे कन्‍नौज और आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़े थे। अखिलेश जब यूपी के सीएम बने थे तो वे विधान परिषद से चुने गए थे।

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-