Breaking News

काशीपुर में किसान कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

@शब्द दूत ब्यूरो (31 अक्टूबर 2021)

काशीपुर।  किसान कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आज पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी के नाम से विख्यात स्वर्गीय इंदिरा गांधी  की पुण्यतिथि पर किसान कांग्रेस कमेटी ने  उनके के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।

इस अवसर पर  पीसीसी पब्लिसिटी सदस्य श्रीमती मुक्ता सिंह ने कहा कि भारत की महान विभूति के रूप में पूजनीय एवं आयरन लेडी के नाम से विख्यात स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश के हित में बलिदान दे दिया। उन्होंने विश्व पटल पर आजाद हिंद की मिसाल कायम की आज हम ऐसी महान नारी शक्ति को याद करते हुए गर्व की अनुभूति होती है।

इस अवसर पर पूर्व सैनिकों को  शॉल ओढ़ाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिसमें ब्रिगेडियर जेएस बिश्नोई, ब्रिगेडियर परगट सिंह, सिंह कैप्टन बच्चन सिंह नेगी, कैप्टन जगमोहन सिंह, सूबेदार वीरेंद्र सिंह, सूबेदार किशन सिंह सूबेदार किशन सिंह, कैप्टन डीएस राणा, सूबेदार रतन सिंह रौतेला, सूबेदार लक्ष्मण सिंह, सूबेदार मनमोहन सिंह, बलवीर सिंह बलवीर सिंह, बीएस नेगी, जगदीप इंस्पेक्टर पूरन सिंह खुल्बे आदि शामिल थे। 

कार्यक्रम के दौरान मौजूद कांग्रेस जनों मे किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशांक सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विमला गुड़िया, मुक्ता सिंह, चेतन अरोरा, विमल गुड़िया, डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, अरुण चौहान,जय सिंह गौतम, जितेंद्र सरस्वती, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, आशीष अरोरा बॉर्बी, जफर मुन्ना, चन्द्र भूषण डोभाल, शहजाद हुसैन, मंसूर अली मंसूरी, महेंद्र बेदी, महेंद्र लोहिया, विकल्प गुड़िया,सुशील गुड़िया, प्रदीप जोशी, अनुराग सिंह, सोहेल खान,  प्रशांत शर्मा , मयंक चौधरी ,सोनू मेहरा, अफसर अली, आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-