Breaking News

काशीपुर में आप कार्यकर्ताओं ने विधायक चीमा के कार्यों का मांगा लेखा जोखा, कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (31 अक्टूबर 2021)

काशीपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश भर में विधायकों के कार्यालय और निवास स्थान पर उनके द्वारा किए गए कामों का हिसाब मांगने के लिए धरना प्रदर्शन किया।

प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया सीएम कंडीडेट रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल एवं उत्तराखंड चुनाव कैंपेन कमैटी के अध्यक्ष दीपक बाली के निर्देश पर यह धरना प्रदर्शन किया गया।

यहाँ काशीपुर में जिला उपाध्यक्ष अमन बाली व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत आज यहां स्थानीय भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा के कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए। विधायक चीमा का कार्यालय  बंद मिला जिससे आक्रोशित आप कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

आप कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे जिला उपाध्यक्ष अमन बाली ने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने बारी बारी से इस प्रदेश को लूटकर जनता को केवल मूर्ख बनाया है । विधायक विकास के कार्य बताएं भी तो कहां से क्योंकि उन्होंने कुछ किया ही नहीं। काशीपुर को जिले के नाम पर20 वर्षों से स्थानीय विधायक द्वारा ठगा जा रहा है मगर न कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में काशीपुर को जिला बनाया और न भाजपा ने । श्री बाली ने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही काम की राजनीति और विकास के काम करती है ।दिल्ली विकास मॉडल इसका जीता जागता प्रमाण है। इसीलिए आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड में आने से भाजपा व कांग्रेस दोनों बेचैन है।

महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही विकास के जो वादे करती है उन्हें पूरा करती है । श्री कौशिक ने जनता का आह्वान किया कि इस बार काशीपुर की जनता को कांग्रेस और भाजपा दोनों को दरकिनार कर आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में चुनना चाहिए तभी काशीपुर का विकास हो सकता है ।जनता इस बार भी अगर चूक कर गई तो फिर काशीपुर की बर्बादी को कोई नहीं रोक सकता।

आप कार्यकर्ता अपने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे। प्रदर्शन करने वालों मे महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऊषा खोकर पूर्व तहसीलदार मनोरथ लखचौरा, विजय शर्मा, आयूष मेहरोत्रा, लक्की महेश्वरी, आमिर हुसैन, वसीम बाबा, गुलफाम, शुभम चौधरी, मोहम्मद शहजाद अंसारी, नदीम खान, रंजीत सिंह, किरण सिंह, राशिदा अंसारी, अब्दुल अंसारी, अजय शर्मा एडवोकेट, श्वेता सिंह, मोनी चौधरी लीलावती, ओमवती, नूर मोहम्मद, कुसुम वर्मा, सलमान खान , रामचंद्र तिवारी, अखिलेश कुमार, किशनलाल, मुमताज मंसूरी, महबूब मंसूरी, हरीश कुमार, सतीश कुमार व इकरार सहित दर्जनों आप कार्यकर्ता शामिल रहे।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-