Breaking News

बड़ी खबर: बड़े बेआबरू होकर चैंपियन मंच से उतारे गए, मंत्री रेखा आर्य भी हुईं नाराज़

@शब्द दूत ब्यूरो (30 अक्टूबर, 2021)

उत्तराखंड में भाजपा भले ही एकता दिखाने की कितनी कोशिश करे लेकिन पार्टी फोरम में कई ऐसे मौके आ ही जाते हैं जब विधायकों या मंत्रियों की नाराजगी गाहे-बगाहे सामने आ ही जाती है।

ऐसा ही कुछ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में भी देखने को मिला। केंद्रीय गृहमंत्री और मुख्यमंत्री घस्यारी योजना का शुभारंभ करने देहरादून पहुंचे। कार्यक्रम में बीजेपी के सभी मंत्री-विधायक मौजूद थे, लेकिन खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की राजशाही उस समय धरी की धरी रह गई जब बड़े अरमानों से वो मंच पर तो पहुंचे लेकिन वहां से उन्हें हटा दिया गया।

मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के शुभारंभ के मौके पर भाजपा ने यूं तो पार्टी के तमाम नेताओं को एकजुट कर लिया लेकिन कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की नाराजगी इस कार्यक्रम में दिखाई दी। दरअसल, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अमित शाह के कार्यक्रम के मंच पर चढ़ गए, जहां से उन्हें नीचे उतरने के लिए कह दिया गया।

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन गुस्से में मंच से नीचे उतरे और सीधे अपने घर की ओर निकल गए। बता दें कि कार्यक्रम में विधायकों के लिए बैठने की अलग-जगह बनाई गई थी लेकिन चैंपियन को ये नागवार गुजरा।

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब चैंपियन ने पार्टी पर अपना गुस्सा उतारा हो। इससे एक दिन पहले ही चैंपियन गुर्जर महासभा के जरिए खुद के लिए मंत्री पद की मांग कर चुके हैं। गुर्जर महासभा ने तो सीधे तौर पर बीजेपी को चेतावनी दी है कि अगर चैंपियन को मंत्री नहीं बनाया गया तो 2022 चुनाव में उनको बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

जहां एक ओर खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को कार्यक्रम के मंच से उतार दिया गया, वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का नाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत कार्यक्रम की सूची में न होने से वो भी नाराज हो गईं, और जीटीसी हेलीपैड से नाराज होकर वापस देहरादून आ गई। हालांकि, वो बाद में कार्यक्रम में मौजूद जरूर रहीं।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-