Breaking News

उत्तराखंड: भाजपा विधायक ने कहा-मेरे सामने हरीश रावत आए या हरक सिंह या फिर अनुकृति मुझे फर्क नहीं पड़ता

@शब्द दूत ब्यूरो (29 अक्टूबर, 2021)

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की टिकटों के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं ने लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। जिसके बाद इस क्षेत्र से मौजूदा बीजेपी विधायक दिलीप रावत ने पलटवार किया है।

लैंसडाउन विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक दिलीप रावत ने हरक सिंह की बहू अनुकृति गुसाईं पर हमला बोला है। बीजेपी विधायक ने कहा कि उनके सामने कोई भी आ जाए कुछ नहीं होगा। बता दें कि क्षेत्र में ‘महंत’ के नाम से विख्यात दिलीप रावत एक बार फिर विधायक बनने के लिए टिकट के जुगाड़ में लगे हुए हैं।

विधायक दिलीप रावत ने कहा कि मैं अनुकृति गुसाईं को जानता तक नहीं हूं। बीजेपी विधायक ने यहां तक कहा कि मेरे सामने हरीश रावत आए या हरक सिंह या फिर अनुकृति… मुझे फर्क नहीं पड़ता।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत 2022 का चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। अपनी इस अनिच्छा की आड़ में वे वे अपनी बहू अनुकृति गुसाईं को लैंसडाउन विधानसभा से टिकट दिलाने की इच्छा रखते हैं। हरक सिंह की ये पैंतरेबाज़ी कितनी सफल होगी ये तो समय ही बताएगा, लेकिन इतना तो तय है कि इस बार लैंसडाउन विधानसभा सीट के लिए टिकट का जबरदस्त घमासान होगा।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-