Breaking News

उत्तराखंड के भाजपा विधायक पर हमला, बेहोश हुये

@शब्द दूत ब्यूरो (29 अक्टूबर, 2021)

भाजपा के सल्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक महेश जीना पर भाकुड़ा के पास एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। खुद को कथित रूप से भाजपा उपाध्यक्ष बता रहे व्यक्ति ने विधायक की नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। कहा जा रहा है कि इस दौरान पथराव भी किया गया। विधायक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।

विधायक जीना ने बृहस्पतिवार को दिन में देघाट क्षेत्र में भैड़गांव और भरसोली में दो सड़कों का उद्घाटन किया। शाम तीन बजे भरसोली में दिन की रामलीला का उद्घाटन किया। शाम साढ़े चार बजे विधायक काफिले के साथ भाकुड़ा पहुंचे। यहां पर खुद को कथित रूप से भाजपा उपाध्यक्ष बता रहे व्यक्ति ने चार-पांच लोगों के साथ उनकी कार रोक दी और उनसे उलझ पड़ा।

उसने गाड़ी में बैठे विधायक की नाक पर मुक्का मारा, जिससे कुछ देर के लिए विधायक बेहोश हो गए। मुक्का मारने वाले व्यक्ति को लोगों ने पकड़ कर मौके पर पहुंचे तहसीलदार के हवाले कर दिया। उसके दूसरे साथी भाग गए।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-