Breaking News

कांग्रेस की सरकार बनी तो काशीपुर भी बनेगा नया जिला: हरीश रावत

@शब्द दूत ब्यूरो (28 अक्टूबर, 2021)

विधानसभा चुनाव-2022 से पहले कांग्रेस ने वादा किया है कि यदि वो सत्ता में आती है तो दो साल के भीतर नए जिले बनाएगी। कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए ये नई घोषणा की है।

हरीश रावत ने कहा कि सत्ता में आने के दो साल के भीतर ही नए जिलों पर काम पूरा कर लिया जाएगा। रावत ने कहा कि डीडीहाट, रानीखेत, पुरोला के लोग अपने जिलों के लिए काफी व्यग्र हैं। अपने जिलों को लेकर कोटद्वार, नरेंद्र नगर,काशीपुर और गैरसैंण, वीरोंखाल, खटीमा के लोगों में भी है। इन क्षेत्रों को जिले का स्वरूप देना आवश्यक है।

बकौल रावत, कांग्रेस सरकार में वर्ष 2016 में सौ करोड़ की व्यवस्था इन जिलों को बनाने के लिए की गई थी। कतिपय राजनैतिक दबावों के कारण एक क्षेत्र के दूसरी क्षेत्र से प्रति की कारण ये जनपद अस्तित्व में नहीं आ पाये। रावत ने कहा कि यदि वर्तमान सरकार नए जिलों पर निर्णय नहीं लेगी तो कांग्रेस शासन के अंतिम वर्ष के लिए इंतजार नहीं करेंगे।

हरीश रावत ने कहा कि जब हम छोटे राज्य की बात करते हैं तो प्रशासनिक इकाइयां भी छोटी करनी पड़ती हैं, इसलिये कांग्रेस ने 37 से ज्यादा तहसीलें और उप तहसीलें बनाई, नगरपालिकाएं बनाई। यह विकेंद्रीकरण की प्रक्रिया राज्य के लिए आवश्यक है।

रावत ने कांग्रेस संगठन से भी अपील की कि वो घोषणापत्र में इस बिंदु पर जरूर विचार-विमर्श करें कि किस तरीके से हम लोगों की इस विकेंद्रीकृत शासन व्यवस्था की आकांक्षा को पूरा कर सकते हैं और, नये जिलों को अस्तित्व में ला सकते हैं।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-