@शब्द दूत ब्यूरो (28 अक्टूबर 2021)
काशीपुर । आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के संगम बिहार से विधायक दिनेश मोहनिया ने आज यहाँ आप के कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक घोषणा के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि उनके विधायक और मंत्री अपने अपने क्षेत्रों में जाकर प्रदेश सरकार द्वारा किये गये पांच पांच विकास कार्यों का लेखा जोखा जनता के समक्ष रखेंगे। लेकिन साथ ही उन्होंने इसे हास्यास्पद बताया कि जब काम किये ही नहीं हैं तो जनता को क्या बतायेंगे।
दिनेश मोहनिया ने कहा कि सच तो यह है कि राज्य के विनाश में भाजपा कांग्रेस दोनों की बराबर की हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि कि 10-12 लोग कामन हैं जो दोनों ही सरकारों के दौरान मंत्री बनते आये हैं। कभी ये चेहरे कांग्रेस की सरकार के मंत्री होते हैं और कभी यही चेहरे भाजपा की सरकार में मंत्री होते हैं।
सीएम धामी द्वारा चुनाव के सौ दिन पहले की जा रही घोषणाओं को उन्होंने जनता को मूर्ख बनाने की कोशिश बताया। सरकार के 100 दिन रह गये हैं ऐसे में ये घोषणाएं बरगलाने के लिए हैं।
श्री मोहनिया ने कहा कि प्रदेश के विकास कार्यों को लेकर आम आदमी पार्टी 31 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 70 विधायकों के यहां जाएगी। जहाँ उनसे किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा मांगेगी। यदि उन्होंने विकास की जानकारी नहीं दी तो फिर पार्टी जनता के बीच जाकर जनता को अवगत कराएगी कि उनके विधायकों ने विकास के नाम पर क्या किया है ।
श्री मोहनिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को खुली चुनौती दी कि वह भाजपा कार्यकाल में अब तक हुए केवल पांच काम बता दे । उन्होंने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही विकास की बात करती है और काम करने की राजनीति करती है । हम जब से उत्तराखंड में आए हैं तब से केवल काम करने की राजनीति की बात कर रहे हैं। उसी का परिणाम है कि आज उत्तराखंड की जनता आम आदमी पार्टी के साथ उठ खड़ी हुई है ।
दिनेश मोहनिया ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि आम आदमी पार्टी का चुनावी मुकाबला केवल भाजपा के साथ है ।प्रदेश की जनता को अब तक कोई विकल्प नहीं मिल रहा था इसलिए वह भाजपा और कांग्रेस को बारी-बारी से चुनाव जिता रही थी। लेकिन अब जनता के सामने आम आदमी पार्टी पूरी दृढ़ता और मजबूती के साथ तीसरे विकल्प के रूप में आई है ।ऊर्जा प्रदेश के बावजूद प्रदेश में बिजली नहीं है मूलभूत सुविधाएं तक भाजपा और कांग्रेस की सरकारें उपलब्ध नहीं करा पाई। यही कारण है कि उत्तराखंड से बुरी तरह पलायन हो रहा है कांग्रेस मित्र विपक्ष की भूमिका निभा रही है।
काशीपुर को जिला बनाने के नाम पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आई तो हम जिले जरूर बनाएंगे और हमारे घोषणापत्र में भी जिले बनाने की बात शामिल होगी ।श्री मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की केवल एक उपलब्धि है कि उसने तीन मुख्यमंत्री दिए जो विकास के नाम पर केवल जनता को मूर्ख बनाने में लगे रहे । खुद भाजपा ने भी इस बात को स्वीकारा इसी कारण धामी जी को कमान सौंपी गई मगर वह भी केवल कोरी घोषणाएं ही कर रहे हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी जिला उपाध्यक्ष अमन बाली अमिताभ सक्सैना महानगर अध्यक्ष मनोज कोशिक पवित्र शर्मा शिवम चौधरी शहजाद अंसारी नानकमत्ता से आए बिशन दत्त जोशी आदि भी मौजूद थे
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal