Breaking News

“केदार बाबा मुझे पुन: मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दो” केदारनाथ धाम में हरीश रावत ने मांगी मन्नत

@शब्द दूत ब्यूरो (27 अक्टूबर 2021) 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने श्री केदारनाथ धाम में जाकर यह मन्नत मांगी। इस आशय की पोस्ट उन्होंने सोशल मीडिया पर की है। हरीश रावत ने कहा है कि उनके केदारनाथ धाम में की गई पूजा अर्चना के बाद उनसे पूछा जा रहा है कि उन्होंने केदार बाबा से क्या मांगा? 

हरीश रावत द्वारा की गई फेसबुक पोस्ट इस प्रकार है। 

पत्रकार_बंधु मुझसे पूछ रहे हैं कि मैंने केदारनाथ जी से क्या मांगा! उनकी उत्सुकता है कि मैंने 2022 में विजय का आशीर्वाद मांगा होगा। सही बात है, मैंने विजय का आशीर्वाद मांगा और साथ-साथ मैंने भगवान #केदारनाथ जी से यह भी प्रार्थना की कि केदार बाबा मैं 2014 से 2017 के कुछ समय तक अपने कार्यकाल के दौरान जो कुछ उत्तराखंड के लिए कर पाया वो कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व था। मैं इस बार पहले से और अच्छा काम कर सकूं इसीलिये मुझे #मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दीजिए। यदि मैं अपनी परफॉर्मेंस को दोहराकर के उसमें सुधार न कर सकूँ तो फिर सबकी चाहत हरीश रावत ही बने रहने दीजियेगा, मेरे लिए वही आशीर्वाद काफी है। मैं एक राजनैतिक नृतक हूंँ। अवसर मिलेगा तो नृत्य करना मेरा स्वभाव है और हर नृत्य केदार बाबा आपको समर्पित होता है। आपका आशीर्वाद रहेगा तो मैं हर उस भूमिका में बेहतर करने की कोशिश करूंगा जो भूमिका आपकी कृपा से मुझे प्राप्त होगी। मैंने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी से लेकर ब्लॉक प्रमुख, युवक कांग्रेस व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, सांसद, युवक कांग्रेस व कांग्रेस के महामंत्री, सेवादल व मजदूर संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य, केंद्रीय राज्य मंत्री, मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर हर बार अच्छा काम किया है, ए.आई.सी.सी. के जनरल सेक्रेटरी के तौर पर भी मेरे नेतृत्व ने मेरे काम की प्रशंसा की है। इस बार फिर मेरा इम्तिहान है, इस इम्तिहान में मैं तभी पास होना चाहूंगा जब मैं राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पहले के कार्यकाल से और अच्छा काम कर सकूं अन्यथा महाप्रभु आपने जो कुछ दे दिया है, वह भी मेरी योग्यता से अधिक है, मैं उसी को लेकर संतुष्ट हूंँ। मुझे अब पद केवल पद के लिए नहीं चाहिए, कुछ ऐसा कर दिखाने के लिए चाहिए ताकि मैं आगे आने वाले लोगों के लिए जनसेवा और विकास का एक उच्च मापदंड स्थापित कर सकूं।

 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-