Breaking News

दुखद ब्रेकिंग :बागेश्वर में बड़ा हादसा, दो वाहनों की टक्कर, पांच बंगाली पर्यटकों की मौत, सात घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (27 अक्टूबर 2021)

उत्तराखंड के बागेश्वर में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में पांच बंगाली पर्यटकों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं।

आज शाम बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे पर्यटको का वाहन सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से टकरा गया। हादसा कपकोट के फरसाली में हुआ। जहाँ (वाहन संख्या यूके 04 पीए 1755 व वाहन संख्या यूके 04 पीए 1376 की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक वाहन खाई में गिर गया जिसमें पांच बंगाली पर्यटकों की मौत हो गई।

बताया जाता है कि वाहन में 12 लोग सवार थे।मृतकों के अलावा सात अन्य के घायल होने की सूचना है। दो की हालत गंभीर बताई जाती है।  उपजिलाधिकारी  परितोष  वर्मा और तहसीलदार पूजा शर्मा ने घटना स्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण किया। 

Check Also

राजस्थान :शिक्षा मंत्री की विवादित टिप्पणी, शरीर दिखाने वाले कपड़े पहन कर स्कूल में आती हैं शिक्षिकाएं, बच्चों पर कुप्रभाव पड़ता है, देखिए वीडियो में और क्या बोले?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 अक्टूबर 2024) नृसिंहपुरी (राजस्थान)। एक कार्यक्रम में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-