Breaking News

उत्तराखंड के थ्री व्हीलर चालकों से उत्तर प्रदेश में मारपीट, आप नेता दीपक बाली से मिले पीड़ित

@शब्द दूत ब्यूरो (26 अक्टूबर 2021)

काशीपुर । ठाकुरद्वारा और काशीपुर के बीच सी एन जी से चलने वाले थ्री व्हीलर वालों ने आज यहां आम आदमी पार्टी कार्यालय पहुंचकर बसों के मुंशियों द्वारा आए दिन मारपीट किए जाने की शिकायत करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई । इन्होंने मुंशियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने आज भी उनके साथ मारपीट की है ।

काशीपुर और ठाकुरद्वारा के बीच सीएनजी से चलने वाले अनेक थ्री व्हीलर चलते हैं। थ्री व्हीलर वालों का आरोप है कि बसों के मुंशी उनके साथ अक्सर मारपीट करते हैं और पुलिस चैकिंग के नाम पर उनका उत्पीड़न कराते हैं। आज करीब तीन दर्जन ऑटो चालक आम आदमी पार्टी कार्यालय पहुंचे और उत्तराखंड चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई ।ऑटो वालों का कहना था कि आज उनके साथ ठाकुरद्वारा क्षेत्र में बसों के मुंशियों द्वारा मारपीट की गई जिसमें 2 लोग घायल भी हुए हैं। इसी तरह की मारपीट काशीपुर में जसपुर बस अड्डे के सामने तथा महेश पुरा की पुलिया पर भी की जाती है ।

आप नेता दीपक बाली ने सभी ऑटो वालों को आश्वस्त किया है कि उनके साथ उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा और इस संबंध में वे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से भी वार्ता करेंगे । श्री बाली ने इस संबंध में ठाकुरद्वारा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजय कुमार यादव से भी दूरभाष पर वार्ता कर ठाकुरद्वारा क्षेत्र में ऑटो वालों की मदद करने की बात कही। गुहार लगाने वाले ऑटो चालकों में यूनियन के अध्यक्ष जाहिद शिवा राजकुमार मोहम्मद हंसन दीपक इंदरजीत अनीश साहिल फईम जाहिद सलमान नन्हे आबिद जाकिर नबी हंसन वली अहमद सहित करीब तीन दर्जन ऑटो वाले शामिल रहे।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-