Breaking News

खुलासा :संतपाल हत्याकांड में एक गिरफ्तार

रामनगर से नितेश जोशी

गिरफ्तार अभियुक्त अंकित

रामनगर। पुलिस ने मालधन के संतपाल हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। संतपाल की हत्या हजारों रुपए का उधार न चुकाने पर की गई थी।

एस पी सिटी अमित श्रीवास्तव  ने आज रामनगर कोतवाली में इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक संतपाल ने राजीव के 25 हजार और कपिल के 18 हजार रुपये देने थे। यह दोनों काफी समय से संतपाल से अपने पैसे वापस मांग रहे थे। घटना वाले दिन भी कूंडा चौराहे से इन लोगों ने संतपाल को पैसे देने के लिए फोन किया था। जिस पर संतपाल ने खुद कूंडा चौराहे पर आने को कहा लेकिन देर शाम तक जब वह कूंडा चौराहे पर नहीं पहुंचा तो अंकित कपिल राजीव व सुरजीत कार से मालधनचैड़ में संतपाल के घर पहुंचे जबकि रिजवान अपने घर चला गया। संतपाल ने जैसे ही इन लोगों को देखा वह वहां से भागने लगा लेकिन उन्होंने संतपाल को पकड़ लिया और अपने पैसे मांगने लगे। झगड़ा होता देख कई लोग मौके पर पर पहुंच गए। जिस पर अभियुक्तों ने गोलियां चला दी जिससे संतपाल घायल होकर गिर पड़ा और उसकी मृत्यु हो गई। 

एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी कुलवती ने हत्या के बाद अंकित रिजवान दीपक व तीन अन्य के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी थी। प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने हत्या अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें गठित की थी। दबिश के दौरान कूंडा चौराहे पर एक अभियुक्त अंकित चौधरी निवासी लालपुर बक्सौरा को बीते रोज जसपुर के कलियावाला से गिरफ्तार कर लिया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वीआईपी कार्यक्रमों में मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार: सुरक्षा के नाम पर पत्रकारिता का अपमान कब तक?बड़ा सवाल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अक्टूबर 2026) आमंत्रित करने के बाद कवरेज …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-