Breaking News

उत्तराखंड: दीपावली पर 10 क्विंटल फूलों से सजेगा केदारनाथ मंदिर, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारियां भी शुरू

@शब्द दूत ब्यूरो (25 अक्टूबर, 2021)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित केदारनाथ भ्रमण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी ने मंदिर की सजावट व मूलभूत व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही गढ़वाल मंडल विकास निगम को पड़ावों व केदारनाथ में 40 से अधिक अतिरिक्त टेंट लगाने को कहा गया है।

जिलाधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए केदारनाथ में पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम पर चर्चा की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को केदारनाथ में विशिष्ठ व अति विशिष्ठ अतिथियों के भ्रमण को ध्यान में रखते हुए धाम में सुरक्षा, स्वास्थ्य, संचार सहित अन्य व्यवस्थाअेां को समय पर पूरा करने को कहा।

जिलाधिकारी ने केदारनाथ में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। उन्होनें कहा कि केदारपुरी में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए। इसके अलावा केदारपुरी में ठंड से बचने के लिए पर्याप्त अलाव की व्यवस्था के लिए पूर्ति अधिकारी व डीडीएमओ को निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने पैदल मार्ग से केदारनाथ तक आवश्यकतानुसार कार्मिकों की तैनाती के साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास तथा भोजन की उचित व्यवस्था के लिए जीएमवीएन को निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा पीएम के कार्यक्रम को लेकर केदारनाथ में हेलीपैड से लेकर मंदिर तक पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

दीपावली व कपाट बंद होने के लिए केदारनाथ मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन व देवस्थानम बोर्ड द्वारा जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सरोबार करने के साथ ही दस क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया जाएगा।

साथ ही मंदिर परिसर व मंदिर के चारों तरफ घी के दीए जलाए जाएंगे। साथ ही मंदिर परिसर के मध्य में भव्य रंगोली भी बनाई जाएगी। मंदिर को रंग-बिरंगे झालर से भी सुशोभित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री केदारनाथ भ्रमण के दौरान दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। साथ ही आदिगुरु शंकराचार्य के समाधिस्थल का लोकार्पण भी करेंगे। इसके लिए डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को संबंधित विभागों से समयबद्ध तैयारी पूरी करने को कहा है।

साथ ही कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए विभागों के बीच आपसी समन्वय को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कंट्रोंल रूम से पुलिस के साथ निरंतर संवाद पर जोर दिया गया है।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-