@शब्द दूत ब्यूरो (18 अक्टूबर, 2021)
मौसम के करवट बदलते ही जहां पहाड़ों और मैदानी हिस्सों में लगातार बारिश जारी है। वहीं, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। बदरीनाथ धाम के आसपास की चोटियों पर सुबह से ही हिमपात हो रहा है। पूरे क्षेत्र में मौसम इस कदर ठंडा हो गया कि लोगों को दिन में भी आग का सहारा लेना पड़ रहा है। उधर, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में भी हिमपात की खबर है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस समय उत्तराखंड में बारिश हो रही है। सोमवार तड़के से ही राज्य के लगभग हर हिस्से में लगातार बारिश हो रही है। इस बीच बदरीनाथ से खबर है कि धाम के आसपास की पर्वत शृंखलाओं नर नारायण पर्वत, उर्वशी पर्वत, माणा पर्वत, नीलकंठ आदि के शिखर पर तड़के से ही बर्फबारी का सिलसिला शुरू है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



