Breaking News

ब्रेकिंग :जसपुर में भीषण हादसा, ट्रक आल्टो कार पर पलटा, तीन युवकों की दबकर दर्दनाक मौत, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (17 अक्तूबर 2021)

जसपुर । यहाँ सूतमिल पुलिस चौकी क्षेत्र में आज देर शाम सड़क हादसे में लकड़ी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया, जिसमें कार सवार तीन युवकों की मौत गयी। मृतक तीनों युवक आपस में दोस्त थे। सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है।

यह दुखद हादसा ठाकुरद्वारा रोड पर जसपुर-खेड़ागांव से करीब 6 किलोमीटर आगे सड़क पर रहमापुर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार खेड़ागांव से लकड़ी लोड करके एक ट्रक एचआर-63 सी 5553 चालक गुजरात के लिए जा रहा था और तीनों युवक सवार आल्टो यूके-06 वाई 8230 भी ठाकुरद्वारा के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे के वक़्त ट्रक कार को ओवरटेक कर रहा था कि सामने से आ रही स्कॉर्पियो से बचने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। हादसे में मारे गए तीनों युवक बचपन के करीबी दोस्त थे। इन तीनों युवकों ने एक साथ ही पढ़ाई की है। यहां तक कि बीते साल देहरादून से एक साथ ही बीटेक किया है।

ठाकुरद्वारा रोड पर हुए इस भीषण हादसे में जसपुर के निवारमंडी निवासी 22 वर्षीय पीयूष पुत्र गिरिराज सिंह, गांव भगनपुर के 26 वर्षीय अमन पुत्र डोरी सिंह और जसपुर के गांव नागर कॉलोनी 22 वर्षीय सूर्य प्रताप सिंह पुत्र ऋषि पाल सिंह की मौत हो गयी। हादसा की सूचना आसपास के लोगों ने जसपुर कोतवाली को दी। उसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सड़क हादसे के दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक चालक की खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। उधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-