Breaking News

बड़ी खबर :भाजपा विधायक चैंपियन के बयान ने उत्तराखंड के सियासी हल्कों में मचाई खलबली ले, देखिए वीडियो

वीडियो सौजन्य – सोशल मीडिया

@शब्द दूत ब्यूरो (16 अक्टूबर 2021)

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का एक बयान कल से सुर्खियों में है। इस बयान में भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने यह कहकर सियासी हल्कों में सरगर्मियां बढ़ा दी है कि उनकी पहचान भारतीय जनता पार्टी से नहीं वरन् गुर्जर समाज से है।

चैंपियन पंजाब में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे कि रास्ते में उन्होंने यह बयान दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चैंपियन के इस बयान में भाजपा के मुकाबले खुद के जीवन की उपलब्धियों का वर्णन करना यह दर्शाता है कि पार्टी से पहले वह खुद हैं। 

वीडियो में चैंपियन ने कहा कि गुर्जर समाज आदिकाल से हिंदू धर्म और संस्कृति के रक्षक की भूमिका में रहा है। एक सवाल के जवाब में विधायक चैंपियन ने कहा कि उनकी पहचान सिर्फ भाजपा से ही नहीं है। वह नेशनल हैवीवेट चैंपियन रहे हैं, क्वालीफाइड हैं और वीर गुर्जर लंढौरा रियासत के राजा हैं। मेरी पहचान गुर्जरों से है।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-