Breaking News

खरी खरी :भाजपा- कांग्रेस के “आयाराम” “गयाराम” के बीच छला जाता उत्तराखंड का मतदाता

@विनोद भगत

आज से सूबे की राजनीति में भारी उलटफेर का दौर शुरू हो गया है। यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य ने लंबे समय से चल रही अटकलों को आज विराम दे दिया है। भाजपा छोड़ कांग्रेस में वापस आकर उत्तराखंड की राजनीति के आने वाले समय का संकेत दे दिया है। और यह अभी शुरुआत है।

सूत्रों की मानें तो अभी कम से कम पांच और भाजपा विधायकों के जल्द ही कांग्रेस में वापसी के कयास शुरू हो गये हैं। निकट भविष्य में एक बार फिर यहाँ की राजनीति करवट बदलने जा रही है। 2017 का इतिहास एक बार फिर दोहराया जायेगा। दरअसल उत्तराखंड में एक परंपरा है कि एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा। अभी तक यहाँ की जनता बारी बारी से दोनों को मौका देती आई है। यहाँ जनता के पास कोई विकल्प भी नहीं रहता था। हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी के रूप में जनता के सामने विकल्प तो है। आम आदमी पार्टी भी जोर शोर से सूबे में अपनी पहचान कायम करने में सफल हुई है। पर यहाँ की जनता आम आदमी पार्टी की ओर जायेगी या नहीं यह तो भविष्य बतायेगा। लेकिन जिस तरह से मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ दिखने लगी है उससे लगता है कि जनता का कुछ तो रूझान पार्टी की ओर है। और यह रूझान वोट में आम आदमी पार्टी कितना डायवर्ट कर सकती है।

अभी तक राज्य की सरकार में नेता काबिज रहे। ये अलग बात है कि हर बार नेताओं की पार्टी बदल गई पर चेहरे वही रहे। एक बार उसी नेता को कांग्रेस से चुनती दूसरी बार उसी नेता को भाजपा से चुनती है। या फिर निर्दलीय को अगर चुनती है तो वह जीत के बाद अपने ऊपर लगा पार्टी का ठप्पा बदल देता है। ऐसी परिस्थितियों में अंततः जनता ही ठगी जाती है।

उत्तराखंड की राजनीति में आयाराम गयाराम टाइप के नेताओं को ही चुनना यहाँ के मतदाताओं की क्या विवशता हो गई है। विकास का रोना जनता के हिस्से में आता है। नेता पार्टी बदलकर मलाई चाटते रहते हैं। क्या इस 21 साल के उत्तराखंड की यही नियति रहेगी या बदलाव आयेगा। बदलाव अबकी बार नेताओं में नहीं वरन यहाँ के मतदाताओं में आना जरूरी है। अन्यथा मतदाता सिर्फ लाइन में खड़ होकर वोट देने के लिए ही है। 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-