Breaking News

ब्रेकिंग :फिर चीन का दुस्साहस, भारतीय सीमा में घुसने के प्रयास में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प

@शब्द दूत ब्यूरो (8 अक्टूबर 2021)

एक बार फिर चीनी सैनिकों ने दुस्साहस करते हुए भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की जिन्हें भारतीय सेना के जवानों ने खदेड़ दिया। मामला एक सप्ताह पुराना है। हालांकि यह अब सार्वजनिक हुआ है। 

भारत चीन के बीच एल ए सी पर तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहाँ अरूणाचल में पिछले हफ्ते चीन के सैनिक एल ए सी पार कर भारतीय सीमा में घुस आये। 

चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ के प्रयास के बाद यह झड़प हुई। झड़प कुछ घंटों तक चली। इसे मौजूदा प्रोटोकॉल के तहत निपटाया गया। इस झड़प में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

बता दें कि भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर 12 दौर की वार्ता अब तक हो चुकी है लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है। चीन लगातार भारतीय क्षेत्रों में घुसपैठ का प्रयास करता है लेकिन भारतीय सेना की मुस्तैदी की वजह से उसे मुंह की खानी पड़ती है।

Check Also

काशीपुर के शिक्षाविद डॉ. आर.एस. तिवारी को डी.लिट की मानद उपाधि, ओरिसन स्कूल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-