@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (07 अक्टूबर, 2021)
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में तड़के सुबह भयंकर सड़क हादसा हुआ है। हादसा इतना भयंकर था कि हादसे का शिकार हुई डबलडेकर बस बिल्कुल चकनाचूर हो गई है। जिस ट्रक से ये बस टकराई उस ट्रक की हालत भी देखने लायक है। गाड़ियों का कोई हिस्सा सही-सलामत नहीं बचा है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत की खबर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाराबंकी में सुबह पांच बजे के आसपास एक वॉल्वो बस और ट्रक आपस में टकरा गए। एक्सीडेंट में 14 की मौत के साथ 30 के घायल होने की भी खबर भी है।
हादसा शहर से क़रीब बीस किलोमीटर दूर देवा थाना क्षेत्र में माती रोड पर हुआ। हादसे में गलत साइड से आ रहा बालू का ट्रक बस में टकरा गया। हादसे में डबलडेकर बस चकनाचूर हो गई। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर भाग गया। जानकारी है कि ट्रक दिल्ली से बहराइच जा रही था।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

