Breaking News

पाकिस्‍तान में 5.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटके, कम से कम 20 लोगों की मौत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (07 अक्टूबर, 2021)

पाकिस्‍तान में गुरुवार तड़के आए भूकंप में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी पाकिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता 5.7 रही। प्रांतीय सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी सुहैल अनवर हाशमी ने एएफपी को बताया कि छत और दीवारों के गिरने से कई लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि बीस मृतकों में एक महिला और छह बच्चे भी शामिल हैं। बलूचिस्तान की प्रांतीय सरकार के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लंगौ ने कहा, “हमें सूचना मिल रही है कि भूकंप के कारण 20 लोग मारे गए हैं. बचाव के प्रयास जारी हैं।”

बलूचिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख नसीर नासर ने बताया कि 15 से 20 लोगों की मौत हुई है, लेकिन यह संख्या बढ़ सकती है। सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्र बलूचिस्तान में सुदूर पहाड़ी शहर हरनाई था, जहां पक्की सड़कों, बिजली और मोबाइल फोन की कम कवरेज के चलते बचाव की कोशिशों में बाधा आ रही है। बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.7 थी और यह तड़के करीब तीन बजे करीब 20 किलोमीटर (12 मील) की गहराई पर आया। गौरतलब है कि पाकिस्तान में भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्‍लेट्स मिलती हैं, जिससे यह देश भूकंप के लिए अतिसंवेदनशील हो जाता है।

Check Also

सड़क चौड़ीकरण में बाधा बना 25 साल पुराना दुर्गा मंदिर हटाया, नायब तहसीलदार ने खुद हटाईं मूर्तियां, हाथ जोड़ कर खड़ी रहीं एसडीएम, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) उत्तर प्रदेश के सीतापुर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-