Breaking News

काशीपुर में बोले हरीश रावत, किसानों को कुचलकर मारने वाले को गिरफ्तार कर मंत्री को बर्खास्त करें , देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (7 अक्टूबर 2021)

काशीपुर । पूर्व मुख्यमंत्री व उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने केंद्रीय गृहराज्य मंत्री की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग की है। वहीं उत्तराखंड में रासुका लगाने के जिलाधिकारियों को दिये अधिकार को वापस लेने की उन्होंने मांग की। रावत बीती शाम यहाँ रामनगर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भारत गांवों में बसता है और गांवों में किसान रहते हैं उन्हीं किसानों के द्वारा कृषि कानूनों का विरोध किया जा रहा है। लेकिन सरकार के मंत्री उन किसानों को कुचलकर मार रहे हैं। रावत ने कहा कि कि यह हत्या है। केन्द्रीय मंत्री पहले ही कह चुके थे कि किसानों को हम सुधार देंगे। 

उन्होंने कहा कि गुरुवार को बाजपुर मंडी समिति से वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रैली की शक्ल में लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होंगे। 

इससे पूर्व हरीश रावत का यहाँ पहुंचने पर  महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, मनोज जोशी एडवोकेट ,विनोद वात्सल्य, मुक्ता सिंह, डॉ दीपिका आत्रेय, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सल्य,  त्रिलोक सिंह अधिकारी,जय सिंह गौतम, अलका पाल, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट,राजीव चौधरी, चंद्रभूषण डोभाल, जितेन्द्र सरस्वती, महेंद्र बेदी,ब्रह्मापाल आदि ने स्वागत किया। 

 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-