Breaking News

उत्तराखंड रोजगार समाचार :समूह “ग”के 157 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन 12 अक्टूबर से, क्या है पूरी जानकारी देखें

@शब्द दूत ब्यूरो (6 अक्टूबर 2021)

देहरादून । राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। 12 अक्टूबर से आनलाइन आवेदन के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से विभागवार भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आवेदक विस्तृत जानकारी के लिए दिये गये लिंक पर क्लिक करें। 

https://sssc.uk.gov.in/files/karms5oct494.pdf

ये भर्तियां कर्मशाला अनुदेशकों व अनुदेशक के पदों पर होंगी। जिन पदों के लिए आवेदन किया जायेगा उनमें जनजाति कल्याण विभाग में अनुदेशक विद्युत, प्राविधिक शिक्षा विभाग में कर्मशाला अनुदेशक इलेक्ट्रॉनिक्स, कर्मशाला अनुदेशक विद्युत, जनजाति कल्याण विभाग में अनुदेशक डीजल मैकेनिक, अनुदेशक मोटर मैकेनिक, अनुदेशक वेल्डर, अनुदेशक फीटर, प्राविधिक शिक्षा विभाग में कर्मशाला अनुदेशक (फिटिंग, प्लम्बिंग, कारपेंट्री एवं पैटर्न मेकिंग मशीन शॉप, वेल्डिंग, शीट मैटल, पेंटिंग, लोहकला, फाउंड्री मोल्डिंग, फिटिंग, शीट मैटल, मैकेनिकल ऑटो) के रिक्त पदों के साथ ही उत्तराखंड प्रशासन अकादमी के तहत लाइनमैन, लघु सिंचाई विभाग के तहत सहायक बोरिंग टैक्नीशियन, उरेडा के तहत तकनीकी सहायक के रिक्त पदों पर भर्ती होगी।

आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि  यह पद 10वीं, 12वीं और आईटीआई जैसी अर्हता वाले हैं, जिसकी पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन से हासिल की जा सकती है। भर्ती के लिए 12 अक्तूबर से 25 नवंबर तक आवेदन होंगे। अगले वर्ष मार्च में लिखित परीक्षा होगी।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-