Breaking News

काशीपुर :इनरव्हील क्लब की मंडलाध्यक्ष ने सराहा काशीपुर शाखा के समाजोपयोगी कार्यों को, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (3 अक्टूबर 2021)

काशीपुर । इनरव्हील क्लब ऑफ इंडिया मंडल अध्यक्षा श्रीमती दिव्या लहरी ने काशीपुर में क्लब द्वारा कराये जा रहे समाजोपयोगी कार्यों का निरीक्षण कर उनकी सराहना की। 

इनरव्हील क्लब ने महात्मा गांधी की जयंती पर अलग अलग जगहों पर आयोजित सभा में क्लब के द्वारा किये गये कार्यों का विवरण दिया। जिसमें संस्कृत पाठशाला में सोलर पैनल तथा राजकीय कन्या महाविद्यालय में वाटर हार्वेस्टिंग तथा राधे हरि डिग्री कॉलेज के बाहर प्रतीक्षारत बस यात्रियों के लिए शेड भी लगवाया गया।

बाजपुर रोड स्थित एक होटल में पहुंचने पर क्लब की मंडलाध्यक्ष दिव्या लहरी का काशीपुर इनरव्हील क्लब की पदाधिकारियों ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया। यहाँ आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यक्षा अंजू बंसल सचिव साक्षी अग्रवाल, आई एस ओ कविता गोयल सम्पादिका सोनाली गर्ग, आरती जिंदल द्वारा अभी तक क्लब की की गई गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। एक दिव्यांग युवती को क्लब की ओर से व्हीलचेयर भी इस दौरान वहाँ भेंट की गई। क्लब की मासिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया। साथ ही बेटी बचाओ का नारा लिखे पेपर बैग्स दिव्यम  भी इस मौके पर लांच किये गये। ख्वाइश एनजीओ के लिए सिलाई मशीन व सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए शुभ संदेशों के कार्ड भी दिये गये ।

कार्यक्रम का संचालन शिल्पी अग्रवाल ने किया। प्रमुख उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्याओं में सीजीआर शोभा सिंघल, रेखा जिंदल, पीवीसी सुमन जिंदल, सह अध्यक्षा रूपाली अग्रवाल, सचिव अनीता, सुधा अग्रवाल, आभा गोयल, रचना गर्ग, मोनिका अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, कविता गोयल, साक्षी अग्रवाल, सोनाली गर्ग तथा आरती जिंदल आदि शामिल रहीं। 

 

 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-