Breaking News

उत्तराखंड: हिमस्खलन की चपेट में आए 10 पर्वतारोही नौसैनिकों की तलाश जारी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (01 अक्टूबर, 2021)

भारतीय नौसेना के 10 जवान उत्तराखंड में हिमस्खलन की चपेट में आ गए हैं। फिलहाल उनको ढूंढने का काम जारी है। जवान 20 सदस्यों वाले एक पर्वतारोहण अभियान का हिस्सा हैं जो कि माउंट त्रिशूल पर जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। फिलहाल तेजी से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सूचना पर उत्तरकाशी नेहरू पर्वतरोहण संस्थान से रेस्क्यू ऑपरेशन टीम प्रधानचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में उत्तरकाशी से त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि 7,120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए दल गया था। त्रिशूल चोटी चमोली जिले की सीमा पर स्थित कुमाऊ के बागेश्वर जनपद में स्थित हैं।
ग्राउंड रेस्क्यू टीम के साथ-साथ हेलिकॉप्टर्स, सेना, एयरफोर्स, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) तलाशी अभियान में जुटे हैं।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह दल शिखर के लिए आगे बढ़ा और इसी दौरान जबरदस्त हिमस्खलन हुआ। जिसकी चपेट में नोसेना के पर्वतारोही आ गए। नेहरू पर्वतरोहण संस्थान के प्रधानचार्य अमित बिष्ट ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब हुई, जिसमें 10 नौसेना पर्वतारोही लापता चल रहे हैं।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-