@शब्द दूत ब्यूरो 30 सितंबर 2021)
काशीपुर । वर्ष 2014 के बाद नरेंद्र मोदी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के लोगों को बढ़ावा दिया जिसके नतीजा है कि आज अल्पसंख्यक समाज आईएएस, पीसीएस, एमटेक, बीटेक, एमबीबीएस कर रहा है। यह बात भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा नेताओं ने कही।
अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की एकदिवसीय बैठक का शुभारंभ आज यहाँ बाजपुर रोड स्थित एक होटल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ़्ती अब्दुल बहाव कासमी तथा भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इन्जार हुसैन ने दीप प्रज्वलन कर किया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की “अबकी बार 60 के पार” की कथनी को करनी में बदलने पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि दो सत्रों में चली इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से बूथ स्तर तक ले जाने के लिए मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ साथ पदाधिकारियों को मार्गदर्शित किया है।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों में अल्पसंख्यक समाज की भाजपा के “अबकी बार , 60 के पार” के मिशन में क्या भूमिका और सहभागिता रह सकती है। इस पर विचार किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी की संगठित समाज और राष्ट्रवाद की विचारधारा की बात के बावत समाज को आज कार्यसमिति की बैठक में निमित्त किया गया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

