नई दिल्ली । बजट को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने निराशा जताई है। पार्टी महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बजट को निराशाजनक करार दिया है। एक प्रेस बयान में उन्होंने बजट को कई मोर्चों पर नकारते हुये कहा कि बजट से मंहगाई बढ़ेगी। मध्य वर्ग के लिए यह निराशा देने वाला है। दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि सरकारी व सार्वजनिक क्षेत्रों में निजीकरण पर जोर देकर बेरोजगारी और असमानता पैदा होगी। किसानों के साथ बजट के प्रावधानों में फिर धोखा किया गया है। मध्यम दर्जे के उद्योगों और व्यवसायों के हितों पर तुषारापात किया गया है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र की कमियों को छिपाने तथा आर्थिक सर्वेक्षण की असलियत को भी छिपाया गया है।
Check Also
करवा चौथ से पहले काशीपुर में लगा फैशन का महाकुंभ, ‘वोग वोल्ट’ प्रदर्शनी का आगाज
🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 अक्टूबर 2026) काशीपुर। करवा चौथ और दीपावली …
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal