Breaking News

उत्तराखंड: विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा अपना इस्तीफ़ा

 

@शब्द दूत ब्यूरो (27 सितंबर, 2021)

पुरोला से कांग्रेस के विधायक राजकुमार ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस विधायक राजकुमार ने दिल्ली में बीजेपी का दामन थाम लिया था जिसके बाद से कांग्रेस लगातार उन पर दलबदल को लेकर हमलावर थी।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने उनकी सदस्यता समाप्त करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह भी किया था और माना जा रहा था कि अगर इस मामले में सुनवाई होती तो उनकी सदस्यता चली जाती। ऐसे में विधायक ने पहले ही इस्तीफा दे दिया जिससे वे फजीहत वाली स्थिति से बच गए।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-