Breaking News

अच्छी खबर :हल्द्वानी से हरिद्वार अब हवाई यात्रा कर सकेंगे

@शब्द दूत ब्यूरो (23 सितंबर, 2021)

सात अक्तूबर से उत्तराखंड के सात शहरों में हेलीकॉप्टर से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया हेली सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते रोज सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को बढ़ाने के संबंध में हुई बैठक में हिस्सा लिया।

सात अक्तूबर को जौलीग्रांट में बने नए टर्मिनल का लोकार्पण किया जाएगा। हेली समिट के दौरान देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर-देहरादून हवाई सेवा को फ्लैग ऑफ भी किया जाएगा। यह सेवा पवन हंस की ओर से दी जाएगी। देहरादून-पिथौरागढ़ हेली सेवा को जल्द स्वीकृति दी जाएगी।

फिलहाल सात स्वीकृत हवाई सेवाएं देहरादून-श्रीनगर-देहरादून, देहरादून-गौचर-देहरादून, हल्द्वानी-हरिद्वार-हल्द्वानी, पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर, चिन्यालीसौड़ – सहस्त्रधारा-चिन्यालीयौड़, गौचर-सहस्त्रधारा-गौचर, हल्द्वानी-धारचूला-हल्द्वानी हैं।

बता दें कि फिलहाल देहरादून से श्रीनगर 42 प्रतिशत और देहरादून से गौचर 50 प्रतिशत किराया कम कर दिया गया है।

उत्तराखंड में 13 हेलीपोर्ट के लिए जमीन चिह्नित की गई है। इनमें से 11 की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो चुकी है। आठ की टेंडर प्रक्रिया 20 अक्तूबर तक पूरी हो जाएगी। मसूरी हेलीपोर्ट की डीपीआर भी जल्द तैयार हो जाएगी।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शहरों की कनेक्टिविटी और बढ़ाई जाएगी। पंतनगर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की कार्यवाही में और तेजी लाई जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में दी गई इन सौगातों के लिए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया।

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-