ब्रेकिंग :अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी का शव फांसी पर लटका मिला, मौके से सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी
September 20, 2021556 Views
@शब्द दूत ब्यूरो (20 सितंबर 2021)
प्रयागराज ।अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई उनका शव फांसी पर लटका मिला। मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने आनंद गिरी पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरी का शव आज उनके बाघंबरी मठ में ही फांसी के फंदे से लटकता मिला। जिस कमरे में उनका शव मिला वह अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। उस कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो उनका शव फंदे से लटका था. मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. सूत्रों के मुताबिक इस सुसाइड नोट में शिष्य आनंद गिरि पर मानसिक तौर पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर इसे आत्महत्या बताया है।
फिलहाल फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। भारी पुलिस फोर्स घटनास्थल पर मौजूद है। .
पिछले दिनों आचार्य नरेंद्र गिरि का अपने शिष्य आनंद गिरि के साथ विवाद हो गया था। महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्वामी सव्विदानंद सरस्वती ने इसे साजिश करार दिया। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि महंत नरेंद्र गिरि ने आत्महत्या की है, नहीं मान सकती। उन्होंने कहा कि ये जांच का विषय है। आईजी केपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि सात पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है जिसे वसीयत की तरह लिखा गया है। इस सुसाइड नोट में आनंद गिरि का भी नाम है। उन्होंने कहा कि महंत नरेंद्र गिरि को जानने वाले लोग ये बता रहे हैं कि हैंड राइटिंग उन्हीं की है। हम फॉरेंसिक जांच के बाद लेटर जारी करेंगे।
उधर आनंद गिरि ने आईजी की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए कहा कि ये बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की सरकार से निवेदन करता हूं कि निष्पक्ष जांच हो। इसमें बड़े लोग शामिल हैं। दोषी हूं तो सजा पाने को तैयार हूं।