Breaking News

राहुल के इस्तीफे पर क्या बोले आनंद रावत

 काशीपुर  |उत्तराखंड कांग्रेस के महासचिव  तथा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र आनंद रावत ने आज शब्द दूत से एक बेबाक बातचीत में सीधे तौर पर नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी की हार के लिए जिम्मेवार  लोगों को पद त्यागना चाहिए। पार्टी  पुनर्जीवित करने और बदलाव के लिए अब यह जरूरी हो गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले वर्षों में उतार चढ़ाव के कई दौर देखे हैं और राजनीत में यह होता रहता है। आनंद रावत ने भरोसा जताया कि पार्टी अपने इस बुरे दौर से भी उबरेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और हिन्दुस्तान का डी एन ए एक है। भारत को कांग्रेस से अलग करके नहीं देखा जा सकता है। उन्होंने राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे को त्याग की संज्ञा देते हुए उनका अनुसरण करने को भी कहा। याद दिला दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। आनंद रावत ने कहा कि कांग्रेस से देश नहीं देश है तो कांग्रेस है। पार्टी कभी भी देश से बड़ी नहीं हो सकती जबकि अभिमान में डूबी भाजपा कहती है कि भाजपा है तो देश है।  आनंद रावत आज युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा क्षेत्र महासचिव शिवम शर्मा के कार्यालय में आये थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्विफ्ट कार से हथियारों का जखीरा बरामद, एस टी एफ की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) काशीपुर । स्पेशल टास्क फोर्स …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-