Breaking News

उत्तराखंड में बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, तीव्र बौछार या भारी बारिश का अनुमान

@शब्द दूत ब्यूरो (13 सितंबर, 2021)

उत्तराखंड में मौसम की मार लगातार लोगों को परेशान कर रही है। राज्य में भारी बारिश के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह भूस्खलन के कारण कई सड़कें बंद हैं, जिसके चलते यातायात भी कई मार्गों पर ठप है।

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में तेज बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। आगामी 15 सितंबर तक राज्य के पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पांच पर्वतीय जिलों में बारिश का दौर फिलहाल जारी रहेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 सितंबर को नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश हो सकती है। इसी प्रकार 14 सितंबर को पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं तीव्र बौछार या भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 15 सितंबर को पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

   

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-