Breaking News

अगर मैं न बचाता तो त्रिवेंद्र को हो जाती जेल, मंत्री हरक सिंह रावत का खुलासा

@शब्द दूत ब्यूरो (13 सितंबर, 2021)

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने एक बड़ा बयान देकर दावा किया है कि अगर ढेंचा घोटाले में वे त्रिवेंद्र सिंह रावत को नहीं बचाते तो उन्हें जेल हो जाती। उन्हीनें ये भी कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने त्रिवेंद्र को जेल भेजने की पूरी तैयारी कर ली थी।

हरक सिंह के इस बयान को लेकर उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचना तय हैं। गौरतलब है कि हरक सिंह रावत अपनी साफगोई को लेकर पहले भी काफी चर्चित रहे हैं।

उत्तराखंड सरकार में मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि अब मेरे पास खोने को कुछ भी नहीं हैं, इसलिए मैं यह खुलासा कर रहा हूं। हरीश रावत त्रिवेंद्र को जेल भेजना चाहते थे उन्होंने ढेंचा बीज घोटाले में त्रिवेंद्र के खिलाफ फाइल भी बना ली थी।

उन्हीनें कहा, “मैंने त्रिवेंद्र के पक्ष में दो पेज का पत्र भी लिखा था। तब हरीश मुझसे बोले कि तू सांप को दूध पिला रहा है। अगर मैंने उस दिन हरीश की बात सुनी होती तो त्रिवेंद्र पर मुकदमा होता और फिर कभी त्रिवेंद्र सीएम नहीं बन पाते।”

   

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-