Breaking News

दुस्साहस :कक्षा में हथियारों के साथ घुसे दबंग, एक ने छात्रा की मांग में भर दिया सिंदूर, मचा हड़कंप, पांच के विरूद्ध एफआईआर

@शब्द दूत ब्यूरो (9 सितंबर 2021)

मुजफ्फरपुर। चाकू तलवारों से लैस युवक  स्कूल में घुसे और कक्षा में एक शिक्षिका को बंधक बनाकर उसके सामने ही उनमें से एक युवक ने नौवीं की एक छात्रा की मांग में सिंदूर भर दिया। स्कूल में हुई इस घटना से लोग सकते में हैं।  बच्चे डरकर भाग खड़े हुए। मामले की सूचना जैसे ही गांव में फैली वहाँ बडी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक स्कूल की है। छात्रा के पिता ने मोतीपुर थाने को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची मोतीपुर थाना पुलिस ने शिक्षक और बच्चों से इसकी जानकारी ली। घटना के वक्त क्लास में पढ़ा रही शिक्षिका ने बताया कि अचानक चार-पांच युवक तलवार और चाकू लेकर क्लास में घुस गए। टीचर और बच्चों को धमकाते हुए चुपचाप बैठे रहने के लिए कहा और उनमें से एक ने नौवीं की छात्रा की मांग में सिंदूर डाल दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए।

मोतीपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया है कि परिजनों के आवेदन पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। छात्रा के पिता का आरोपी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपी की पहचान ग्रामीण मोना सहनी के पुत्र राजू सहनी के रूप में हुई है। राजू समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों अधिकारियों को दे दी है।

घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है। छात्रा डिप्रेशन में है और उसका रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग इस घटना से हक्का-बक्का है। जानकारी मिली है कि आरोपित राजू सहनी दूसरे राज्य में नौकरी करता है। कुछ दिन पहले वह गांव आया था। छात्रा के पिता ने उसके घर के पास एक जमीन खरीदी थी। इस वजह से दोनों परिवारों के बीच तनातनी चल रही थी। आरोपी और उसके पिता ने पीड़ित परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

   

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-