Breaking News

काशीपुर की सड़कों को 15 सितम्बर से दुरूस्त किया जायेगा , आशीष गुप्ता के अनुरोध पर सीएम धामी ने दिये आदेश

@शब्द दूत ब्यूरो (4 सितंबर 2021)

देहरादून । काशीपुर शहर की सड़कें आगामी 15 सितंबर से दुरूस्त करने का काम शुरू कर दिया जायेगा।  भाजपा के प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता ने इस समस्या को  लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। 

आशीष गुप्ता ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि यहाँ की सड़कों की स्थिति काफी खराब है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आशीष गुप्ता के अनुरोध पर तत्काल अधिकारियों को सड़कों की हालत सुधारने के निर्देश दिये। 

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश की समस्याओं को लेकर वह गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री धामी के ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश के विकास को गति मिल रही है। 

 

   

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-