Breaking News

एक जुलाई से घरेलू गैस सिलेंडर 100 रुपये सस्ता

   वेद भदोला नई दिल्ली से

 गैस सिलेंडर के दाम एक जुलाई से 100 रुपये घटा दिये गये हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। विज्ञप्ति के अनुसार   बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर घट गया है। अब  बिना सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर के बाजार मूल्य में कमी आने के साथ ही सब्सिडीयुक्त घरेलू सिलेंडर के लिये भी रिफिल लेते समय 100.50 रुपये कम देने होंगे।सब्सिडीयुक्त सिलेंडर के घरेलू उपभोक्ताओं को एक जुलाई से रिफिल प्राप्त होने पर 737.50 रुपये के बजाय 637 रुपये का भुगतान करना होगा।  इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा  जारी विज्ञप्ति में  कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम घटने और डॉलर-रुपया विनिमय दर में आये बदलाव के प्रभाव स्वरूप एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम में कमी आई है। बता दें कि सब्सिडीयुक्त रसोई गैस सिलेंडर के लिये उपभोक्ताओं को रिफिल लेते समय बाजार मूल्य पर भुगतान करना होता है।उसके बाद सब्सिडी राशि उपभोक्ता के बैंक खाते में डाल दी जाती है।उपभोक्ताओं को एक साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी पर मिलते हैं। एलपीजी सिलेंडर के मूल्य में आई ताजा गिरावट के बाद उपभोक्ता को 142.65 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी राशि मिलने पर जुलाई 2019 में सिलेंडर की प्रभावी दर 494.35 रुपये बैठेगी।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-